पूर्व सैनिकों के लिये समर्पित मार्गदर्शन केंद्र
रोजगार, आरक्षण, कोचिंग व फॉर्म सहायता — एक ही छत के नीचे।
रेक्स्को जयपुर में आपका स्वागत है।
मुख्य उद्देश्य
- परामर्श केंद्र में रजिस्ट्रेशन के लिये आने वाले सभी पूर्व सैनिकों को औपचारिक परामर्श प्रदान करना।
- राज्य सरकार व केंद्र सरकार की नौकरियों के योग्य व इच्छुक पूर्व सैनिकों को परीक्षा के लिये कोचिंग सम्बन्धी सभी आवश्यक जानकारी व सहायता प्रदान करना।
- सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण और अन्य रियायतों (relaxation) के बारे में पूर्ण जानकारी देना।
- नौकरी के लिये निकलने वाली रिक्तियों की जानकारी व फॉर्म भरने में सहायता देना, ताकि सेना से सेवानिवृति के बाद उपयुक्त विकल्प चुनने में सुविधा हो।
यह दस्तावेज सामान्य मार्गदर्शन हेतु है; किसी विशेष भर्ती के लिये संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना देखें।